फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः बरसा पानी, गर्मी से राहत, जलभराव से दिक्कत

विज्ञापन
शहर के मुख्य मार्ग पर बरसात से हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मानसून के सक्रिय होने से सूखे का खतरा फिलहाल टल गया है। लखनऊ मंडल में उन्नाव में सबसे कम बारिश होने से खरीफ की फसलों पर सूखे का संकट खड़ा हो गया था। हालांकि तीन दिन से बारिश ने राहत दी है। तीन दिन में 52 मिली मीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में और बारिश होगी।
विज्ञापन

बुधवार से मानसून सक्रिय हुआ और लगातार तीन दिन से दिन में एक-दो बार बारिश होती रही। इससे शहर में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तालिबसराय, जवाहर नगर, लोकनगर में सड़क पर पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। शुक्रवार सुबह 9:15 बजे से एक घंटे बारिश हुई। इससे बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, अनवार नगर, एसपी कार्यालय चौराहा, शाहगंज में पानी भर गया। बारिश ने उमस से राहत दी। इस दौरान दौरान 12 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। तीन दिन में 52 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें