फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नावः बिना फिटनेस वाहन से स्कूल नहीं जाएंगे बच्चे

विज्ञापन
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू को जानकारी देते एआरटीओ प्रर्वतन एके सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू ने कहा कि बिना फिटनेस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों से बच्चे स्कूल नहीं जाएंगे। अनफिट वाहनों की पड़ताल डीएम, एसपी और खुफिया विभाग करेगा। उन्होंने स्कूलों के प्रधानाचार्यों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विकास भवन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों की अब तक कार्रवाई को लेकर सवाल-जवाब किए। स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी और एआरटीओ प्रर्वतन एके सिंह से जानकारी ली। दोनों ने बताया कि जिले में 735 मैजिक, वैन और बस स्कूली वाहन पंजीकृत हैं। इनमें 383 वाहन पूरी तरह फिट हैं। प्रतिबंध के कारण बाकी के वाहन फिटनेस करा रहे हैं। इस पर प्रमुख सचिव ने सवाल दागा कि क्या प्रतिबंधित वाहन बच्चों को स्कूल नहीं ले जा रहे हैं। अगर नहीं ले जा रहे हैं तो फिर स्कूलों में बच्चे भी कम आ रहे होंगे। उनके इस सवाल का जवाब अफसर नहीं दे सके। उन्होंने डीआईओएस, बीएसए और प्रधानाचार्यों से कहा कि अगर बिना फिटनेस वाहन की वजह से दुर्घटना होती है तो कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को भी जिम्मेदार माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें