फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे गुल रही औद्योगिक क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
33 केवी लाइन साइड ब्रेकर की मरम्मत करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के छह फीडरों की बिजली मंगलवार को पांच घंटे बंद रही। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों ने जनरेटर चलाकर काम निपटाया।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के फीडरों को निर्बाध बिजली देने के उद्देश्य से बिजली विभाग ने मंगलवार को मरम्मत कार्य शुरू कराया। दोपहर 12 बजे से 33 केवी लाइन साइड ब्रेकर की मरम्मत शुरू हुई। इससे पहले 11 केवी के अतुल सेठ, रवी पांडेय, आटो कांप्लेक्स, हंस धर्मकांटा, अमीन संस और इकबाल लेदर के फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। विभागीय इंजीनियर व कर्मचारियों ने शाम 5 बजे मरम्मत कार्य पूरा कर लिया। अवर अभियंता विजयपाल ने बताया कि फीडरों से जुड़ी औद्योगिक इकाइयों को निर्बाध बिजली के लिए हर साल मरम्मत कार्य कराया जाता है। इस बार भी पांच घंटे में ब्रेकर की मरम्मत पूरी कर ली गई। तय समय पर कार्य समाप्त करके आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें