उन्नाव। होली पर तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे। इसलिए बैक से संबंधित काम जल्द निपटा लें।
बैंक व कचहरी सहित अन्य कार्यालयों में 27 से 29 तक अवकाश रहेगा। इसके बाद अगले दो दिन बैंक खुलेंगे, लेकिन 31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन और 1 अप्रैल को वित्तीय वर्ष का पहला दिन होने से खाताधारकों के काम नहीं होंगे। दो अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। तीन अप्रैल को बैंक खुलेंगे। 4 अप्रैल को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इधर न्यायालयों में भी 27 से 31 मार्च तक अवकाश रहेगा। 27 व 31 मार्च को कलक्ट्रेट स्थित राजस्व न्यायालयों में कामकाज होगा। इस दौरान विभिन्न सरकारी व निजी कार्यालयों में भी अलग-अलग तिथियों पर अवकाश रहेगा। (संवाद)