फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सुराग के प्रमोशन को पहुंचे सितारे

Sat, 03 Sep 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
निराला प्रेक्षागृह में रुपहले पर्दे की फि ल्म सुराग ए क्लू का प्रमोशन किया गया। प्रमोशन इवेंट पर लीड एक्टर अदम्य अमोध, एक्ट्रेस गरिमा रस्तोगी, संगीतकार और अभिनेता विवेक पांडेय, जावेद बेग, शुभ्रा त्रिपाठी, गायक संजीव सिंह, क्रिएटिव सुपरवाइजर अजय सिंह, साक्षी शिवानंद, पीआरओ अंकित तिवारी ने फिल्म की खूबियों के बारे में बताया। बताया कि सात अक्तूबर को 250 सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी। आयोजकाें में मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि फि ल्म निर्देशक राजेश्वर पांडेय के निर्देशन और निर्माता संतोष कुमार गुप्ता के सहयोग से बनी फि ल्म का पूरा शूट लखनऊ में किया गया। सभी कलाकार और टेक्निकल टीम लखनऊ से ही रही। विवेक पांडेय ने बताया कि उन्नाव के सिनेमा घर में भी फि ल्म प्रसारित होगी। गायक संजीव सिंह ने जैसे ही फि ल्म का टाइटिल ट्रैक लखनऊ ये शहर गाया तो पूरा हाल तालियों से गूंज उठा। बड़ी स्क्रीन पर   फि ल्म का ट्रेलर देखकर दर्शक वाह-वाह कर उठे। आयोजक मंडल से समाजसेविका निम्मी अरोड़ा, मनीष सिंह सेंगर, अजीतपाल सिंह, राहुल कश्यप, लक्ष्य निगम, अल्फि या रजा खान, सलमान खान, विवेक तिवारी शिव, गीतकार अर्पित बॉलीवुड के कोरियोग्राफ र जीतू सिंह आदि ने सुराग टीम को प्रशस्तिपत्र और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें