सिविल लाइंस बेनहर इंटर कालेज में बच्चों ने एक जिंदा दिली‘निर्भया’ को श्रद्धांजलि देकर याद किया। इसके बाद बच्चों ने स्लोगन व विचारों के माध्यम से यौन उत्पीड़न पर सरकारों को जमकर कोसा। साथ ही सरकार से महिला सुरक्षा में बड़े स्तर पर काम करने की मांग की। इसके अलावा महिलाओं के साथ क्रूरता व रेप जैसे जघन्य अपराध करने वालों पर रासुका की कार्रवाई की बात कही। कार्यक्रम में प्रबंधक अयाज अली अलवी, फैज अलवी, जेपी वर्मा भी मौजूद रहे। शहर के पीडी नगर में संचालित सर सैय्यद पब्लिक स्कूल में महिलाओं के उत्पीड़न के विरोध में मौन रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने महिला उत्पीड़न के आंकड़े भी प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या सादिया कमाल ने कहा कि सत्तर प्रतिशत घटनाएं 21 से 35 वर्ष की महिलाओं के साथ घटित होती हैं। 60 से 65 प्रतिशत 15 से 30 वर्ष की व 39 प्रतिशत घटनाएं पारिवारिक सदस्यों व मित्रों के माध्यम से की जाती हैं। दर्ज सिर्फ दस प्रतिशत घटनाओं को ही किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को सरकारी तंत्र का प्रभाव बढ़ाना चाहिए। शिक्षकों ने पीएम को पत्र भेज रेप मामलों की सुनवाई फास्ट्र ट्रैक कोर्ट में होने की मांग की।