उन्नाव। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 795 लाभार्थियों के लिए 3.18 करोड़ जारी किए गए हैं। इन्हें 40 हजार रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। कई ने निर्माण भी शुरू करा दिया है।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के जरिए गरीबों को पक्के आवास का लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार की योजना में प्राकृतिक आपदा, कुष्ठ रोगी, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांग व नट बिरादरी के पात्रों को पक्का आवास देने के आदेश दिए गए हैं। इस योजना में भी लाभार्थी को तीन किश्तों में 1.20 लाख रुपये की धनराशि दी जाती है। इस बार जिले को 1785 लाभार्थियों को आवास का लक्ष्य दिया गया है।
अब तक 795 को पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये के हिसाब से 3.18 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। परियोजना निदेशक डीआरडीए तेजवंत सिंह ने बताया कि लाभार्थियों का चयन करने के बाद निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। शेष लाभार्थियों को भी किश्त जारी करने का प्रयास किया जा रहा है।
कुल लाभार्थी-1785
दैवीय आपदा-265, कुष्ठ रोगी-5, नट जाति-6, दिव्यांग-212 व निराश्रित महिला-1297