फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बदला मौसम, धुंध के बाद छाए रहे बादल

Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/मौरावां। मौसम में बदलाव से रविवार सुबह धुंध रही। वहीं पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आ गई। उधर, शनिवार को हिलौली में तेज हवा के साथ हुई बारिश से गेहूं की फसल गिर गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे तक मौसम साफ रहा। इसके बाद छह बजे के करीब धुंध छा गई। इसके चलते धूप नहीं निकली। करीब नौ बजे तक इसी प्रकार का मौसम बना रहा। इसके बाद बादल छा गए। पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन गई। मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शनिवार को तापमान क्रमश: 27 व 18 डिग्री सेल्सियस था। उधर, हिलौली के गांव संग्रामखेड़ा के किसानों की गेहूं की फसल तेज बारिश में खेत में ही गिर गई।
किसानों में रामअवध कुशवाहा, सौरभ सिंह, सुमित कुमार, राजन, लल्लू, सुजीत, राम खेलावन, महेश आदि ने बताया कि शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई थी। इसमें उनकी 15 बीघे में बोई गई गेहूं की फसल गिर गई। पकी फसल खेतों में गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। अब फसल का उत्पादन भी कम होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें