फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक एमएलसी में राज बहादुर चंदेल को बढ़त

Sat, 11 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
raj bahadur singh chandel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उन्नाव के राजाशंकर सहाय इंटर कालेज कार्यरत शिक्षक राजबहादुर सिंह चंदेल ने 1992 में पहला चुनाव माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से लड़ा था। अपने पहले चुनाव में उन्होंने पांडेय गुट के चंद्रभूषण त्रिपाठी को 118 वोटों से हराया था। 1998 और 2004 के चुनाव में शर्मा गुट ने उन्हें दोनों बार प्रत्याशी बनाया। इस चुनाव में भी उन्होंने पांडेय गुट के प्रत्याशी श्रीकांत द्विवेदी को हराया। 2010 में शर्मा गुट से टिकट न मिलने पर राजबहादुर चंदेल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रत्याशी श्रीकांत को एकबार फिर हराया। माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट से अलग होकर चुनाव जीतने के बाद उन्होंने माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के नाम से नया संगठन खड़ा किया। कानपुर-उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र 2017 के इस चुनाव के लिए शुक्रवार को कानपुर में हो रही मतगणना में वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी हेमराज गौड़ से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें