रविवार को शहर के बड़ा चौराहा स्थित निर्माणाधीन कचहरी पुल के पास नाला सफाई का काम नगर पालिका द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान नाला खुदाई में यहां बना चेंबर फट गया और पानी उफनाने लगा। थोड़ी ही देर में शहर के मुख्य मार्ग पर नाले का पानी रोड पर भरने लगा और पूरी रोड जलमगभन हो गई। शहर में हुए भीषण जलभराव के चलते लोगों को आवागमन में भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में पालिका अधिकारियों ने बताया कि नाला सफाई के काम में नाला चोक हो जाने के कारण पानी उफना गया था। कुछ देर बाद इसे दुरुस्त करवा दिया गया था।