केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(सीबीएसई) हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में आदर्श विद्या मंदिर गीतापुरम के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। कॉलेज के 186 में से 34 छात्र टेन सीजीपीए हासिल कर पहले स्थान पर रहे। शहर का न्यूईरा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इस स्कूल के 27 छात्र-छात्राओं ने टेन सीजीपीए हासिल किया। शहर के माउंट लिट्रा जी स्कूल में 41 छात्र-छात्राओं में पांच ने 10 सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। इनमें उन्नति, भार्गव, मयंक तिवारी, कीर्तिका गुप्ता, नयनिका मिश्रा व अदिति शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी अच्छे अंक हासिल किए। उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सपना आगे चलकर आईएएस व इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने का है।