फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कार से टकराया मवेशी, हाईवे एक घंटा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बसीरतगंज गांव के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से कार टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबैग खुलने से कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस के न पहुंचने पर राहगीरों ने कार को किनारे कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


कानपुर जिले के गोविंदनगर निवासी सुरजीत सिंह (33) गुरुवार शाम परिवार सहित लखनऊ ससुराल जा रहे थे कानपुर-लखनऊ हाईवे के दही थानाक्षेत्र के बसीरतगंज में कार के सामने अचानक मवेशी आ जाने से गाड़ी टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह तो अच्छा हुआ कि गाड़ी के एयरबैग खुल गए। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। घटना के बाद पुलिस को न देख जाम में फंसे लोग एकजुट हुए और खुद को किनारे कर वाहनों को निकलवाना शुरू किया। करीब एक घंटे बाद हाईवे का जाम सामान्य हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें