फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के घर से लाखों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गांव में चोरों ने किसान के घर को निशाना बनाया। जीने के रास्ते घर में घुसकर नकदी और जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन

अहमदपुर निवासी जगदेव प्रसाद शुक्रवार रात छत पर सोए थे। पीछे की दीवार के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। जीने का दरवाजा खुला देखकर चोर नीचे कमरों में पहुंचे। अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर 48 हजार रुपये और दो लाख के जेवर चोरी कर लिए। सुबह परिजन कमरे में गए तो सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। घर से कुछ दूर एक बाग में खाली सूटकेस पड़ा मिला। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें