फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: 72 मुकदमों की केस डायरी गायब, तत्कालीन दरोगा पर गबन की रिपोर्ट, ASP को मामले की जांच सौंपी

Thu, 03 Aug 2023 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

एसपी के निर्देश पर दरोगा के खिलाफ सरकारी कागजों में गबन की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी दरोगा दिनेश कुमार मिश्र मौजूदा समय में लखनऊ के महानगर कोतवाली में तैनात है। यह सभी केस डायरी वर्ष 2010 से 2017 तक दर्ज हुए मुकदमों की हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र क मोहन चौकी में छह साल पहले तैनात रहे दरोगा पर सरकारी कागजों के गबन की रिपोर्ट दर्ज हुई है। तमाम गंभीर मुकदमों की इन केस डायरी का न्यायालय ने संज्ञान लिया तो एसपी ने एएसपी से मामले की जांच सौंपी। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई हुई। आरोपी दरोगा मौजूदा समय में लखनऊ के महानगर कोतवाली में एसएसआई हैं।

विज्ञापन

हसनगंज कोतवाली कि मोहान पुलिस चौकी में वर्ष 2017 में चौकी प्रभारी रहे दिनेश कुमार मिश्र को उस समय हसनगंज कोतवाली के हेट मोहर्रिर अशोक मिश्रा ने गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, दहेज प्रथा, गैंगस्टर एक्ट और आबकारी अधिनियम सहित अन्य गंभीर मुकदमों की 72 केस डायरी रिसीव कराई थी। यह सभी केस डायरी दरोगा को कोर्ट में दाखिल करनी थी।
छह साल बाद भी न तो केस डायरी कोर्ट पहुंचीं और न ही कोतवाली में वापस रिसीव कराई गई। इस समयावधि के दौरान हसनगंज कोतवाली प्रभारी रहे भूपेंद्र सिंह राठी, हनुमान प्रसाद पांडेय और अरुण कुमार द्विवेदी ने भी इसे संज्ञान में नहीं लिया। न्यायालय से मामला एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना तक पहुंचा तो उन्होंने एएसपी शशि शेखर सिंह से जांच कराई तो मामला सही पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर दरोगा के खिलाफ सरकारी कागजों में गबन की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपी दरोगा दिनेश कुमार मिश्र मौजूदा समय में लखनऊ के महानगर कोतवाली में तैनात है। यह सभी केस डायरी वर्ष 2010 से 2017 तक दर्ज हुए मुकदमों की हैं। हसनगंज सीओ संतोष सिंह ने बताया कि केस डायरी कोर्ट में न पहुंचने पर मामला संज्ञान में आया। सरकारी केस डायरी का गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें