फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशी से टकराने के बाद में डिवाइडर से भिड़ी कार, जज सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। बिहार राज्य के भभुआ से अपने गृह जनपद जौनपुर जा रहे उपभोक्ता फोरम कोर्ट के जज की कार एक्सप्रेसवे पर मवेशी से टकरा गई। हादसे में जज, उनकी पत्नी और बेटा सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिश्तेदार उन्हें लेकर लखनऊ चले गए।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के थाना सिकंदरा के गांव मुकुंदीपुर निवासी विनोद मिश्रा (65) बिहार के भभुआ जिले में उपभोक्ता फोरम कोर्ट में जज हैं। मंगलवार रात वह कार से बिहार से अपने घर मुकुंदीपुर जा रहे थे। कार उनका बेटा देवेश (28) चला रहा था। साथ में पत्नी विमला (60) और बहू रुचि मिश्रा (35) पत्नी प्रशांत मिश्र थीं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के देवखरी गांव के पास किलोमीटर संख्या 232 के निकट मवेशी को बचाने में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यूपीडा की रेस्क्यू टीम घायलों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाद में रिश्तेदारों के आने के बाद वह घायलों को लखनऊ लेकर चले गए। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर खड़ी कराई है। बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जज की गाड़ी छुट्टा मवेशी से टकराने के बाद डिवाइडर से टकराई थी। लेकिन कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन लेकर चले गए थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें