उन्नाव जिले के हसनगंज में मोहान-बांगरमऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार खंती में पलट गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। आसीवन थाना क्षेत्र के गौरी कला कनिगांव निवासी सुनील (29) बुधवार को कार से लखनऊ गया था। देर शाम वापस लौटते समय वह हसनगंज कोतवाली के मूसेपुर गांव के पास पहुंचा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया।
तेज टक्कर लगने से कार सड़क किनारे करीब 15 फिट गहरी खंती में पलट गई। पुलिस ने घायल को सुनील को सीएचसी पहुंचाया जहां, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी बिट्टो, व दो साल की बेटी है। तीन भाई और परिवार का बुरा हाल है।