फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कप्तान साहब, सराफ का पूरा माल बरामद कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना में सभी पांच लुटेरे पकड़े जाने के बाद भी लूटा गया पूरा माल बरामद नहीं हो सका। व्यापारियों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर माल बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के राजेपुर निवासी सराफा व्यापारी विमल कुमार के साथ चार अक्टूबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र के पास लूट हुई थी। बदमाश सात किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 40 हजार नकदी लूट ले गए थे। लुटेरों को उसी रात अजगैन कोतवाली के भगवंतपुर गांव में ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। पुलिस ने 630 ग्राम चांदी, 22 ग्राम सोना और 17,500 रुपये बरामद किए।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अखिलेश अवस्थी के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसपी दीपक भूकर को ज्ञापन देकर सराफा व्यापारी के बाकी बचे जेवर और नकदी की भी बरामदगी की मांग की है। इस दौरान महामंत्री कमल गुप्ता, निर्भय सिंह, बबलू गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेश भट्ट, पुनीत रंभेवाल व मुशीर भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें