फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खर्च कर सकेंगे 40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। इस बार विधानसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशी 40 लाख की धनराशि प्रचार, प्रसार में खर्च कर सकेंगे। इसके लिए अलग से रजिस्टर बनाया जाएगा।
विज्ञापन

2017 के विधानसभा चुनाव में खर्च सीमा 28 लाख रुपये थी। इस बार प्रत्याशी 12 लाख रुपये अधिक खर्च कर सकेंगे। इसमें चाय, नाश्ता, वाहन समेत अन्य खर्च शामिल होंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी शकुंतला चौहान ने बताया कि प्रत्याशियों को खर्च का ब्योरा देना होगा। विधानसभा स्तर पर लगाई गई टीमें प्रत्येक प्रत्याशी के कार्यक्रमों पर होने वाले खर्च का आकलन करेंगी। टीम में एक वीडियोग्राफर व पुलिस कर्मी शामिल हैं। यह रैली, जनसभा, नुक्कड़ में व्यय के खर्च का आकलन करेंगी। इसके अलावा विधानसभा स्तर पर लेखाकार टीमें भी बनाई गईं हैं। इसमें सहायक लेखाकार लगाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें