फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

Sat, 13 Aug 2022 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले में भाई को राखी बांधने जा रही महिला को मियागंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। आसीवन थाना क्षेत्र की ग्रामसभा मौलवीखेड़ा के मजरा रहीमाबाद निवासी फूला देवी (50) रक्षाबंधन पर बेटे छोटू के साथ बाइक से सफीपुर कोतवाली के गांव माथर निवासी भाई कमलेश के यहां जा रहीं थीं।
विज्ञापन


मियागंज मार्ग पर भैसहरा गांव के पास सफीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहा छोटू व फूला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने फूला देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के सात बच्चे हैं। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद चालक कार लेकर भाग गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें