फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चचेरी बहन की शादी में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Tue, 09 May 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। पत्नी को ससुराल से लेकर चचेरी बहन की शादी में जा रहे युवक की बाइक राजा का बाग पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। घायल महिला व दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव देवीपुरा राजा का बाग स्थित ससुराल से उपेंद्र यादव (27) निवासी नगला मनी थाना बसरेहर पत्नी नीशू को लेकर चचेरी बहन की शाादी में जा रहा था। रास्ते में राजा का बाग चौकी के पास सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में उपेंद्र, उसकी पत्नी और सामने से आ रहे बाइक पर सवार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा राजा का बाग के ऋषि व उसके चचेरा भाई प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवकों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ससुर रामनरेश ने बताया कि सोमवार को ही उपेंद्र की चचेरी बहन की शादी बसरेहर में थी। उसी में शामिल होने के लिए वह बेटी को भी मायके से लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें