फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Road Accident: ऑटो में पीछे से भिड़ी बाइक, मामा की मौत, भांजा-भतीजा घायल

Sun, 14 Aug 2022 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार मामा की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि भांजा और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पीछे से ऑटो में भिड़ गई। बाइक चला रहे युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका भांजा और भतीजा घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अजगैन के जालिमखेड़ा गांव निवासी बउवा राजपूत (20) की लखनऊ के दरोगाखेड़ा में बेकरी है।

विज्ञापन


शनिवार को वह मलांव गांव के तोमरनखेड़ा निवासी भांजे अमित (17) व भतीजे सतीश (18) के साथ बाइक से बेकरी जा रहा था। बाइक की रफ्तार तेज होने से लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बजेहरा गांव के पास वह आगे चल रहे ऑटो में घुस गया। सिर में गंभीर चोट आने से बउवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घायल अमित व सतीश को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अमित की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जालिमखेड़ा के ग्राम प्रधान भोला ने बताया कि तीनों लखनऊ में बेकरी में काम करते और वहीं रहते थे। रक्षाबंधन पर घर आए थे। एसओ अमित सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें