फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार्ट करते समय बाइक में लग गई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। नानामऊ तिराहे पर स्टार्ट करते ही बाइक में आग लग गई। उस पर सवार दो भाइयों ने बाइक किनारे गिरा दी और भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रसूलपुर मझिगवां निवासी हरिभान बड़े भाई कल्लू के साथ किसी काम से बांगरमऊ गया था। नानामऊ तिराहे पर बाइक खड़ी कर कुछ काम करने लगे।
थोड़ी देर बाद बाइक स्टार्ट की तो उसमें आग लग गई। ये देखकर हरिभान व उसका भाई दहशत में आ गए। दोनों तुरंत बाइक से उतरे और शोर मचाया। देखते ही देखते आग फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई। तब तक बाइक जल चुकी थी। इस दौरान करीब आधा घंटा आवागमन बाधित रहा। बाइक मैकेनिक के अनुसार लंबी दूरी तय करने के बाद इंजन हीट करता है। इसके कारण कभी-कभी आग लग जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें