फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल व्यापारी की इलाज के दौरान मौत, मचा कोहराम

Sun, 18 Dec 2022 07:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सेन नगर गांव के पास शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में घायल हुए किराना व्यापारी की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांगन निवासी सुरेंद्र मौर्या (72) गांव में किराने की दुकान करता था। शनिवार दोपहर वह लखनऊ के रहिमाबाद चौराहे से एक युवक से लिफ्ट लेकर उसकी बाइक पर बैठकर लखनऊ से किराने का सामान खरीदने जा रहा था। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सेन नगर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। उन्हें मलिहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें