फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों ने अर्धनग्न हो कर किया प्रदर्शन

Fri, 01 Apr 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
व्यापारी पहले से ही वाणिज्य कर व इन्कम टैक्स विभाग को कर दे रहे हैं। केंद्र सरकार अब सोने चांदी पर तीसरे टैक्स के रूप में एक्साइज ड्यूटी लगा रही है।
विज्ञापन


इससे व्यापार करना काफी मुश्किल हो जाएगा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले सराफा व्यापारी शंकर मार्केट कचौड़ी गली से बड़ा चौराहा होते हुए छोटा चौराहा, गांधी नगर, अचलगंज तिराहा, छिपियाना चौराहा, कसाई चौराहा होते हुए वापस बड़ा चौराहा पहुंचे और प्रदर्शन खत्म किया। इस दौरान व्यापारी केंद्र सरकार व वित्तमंत्री के खिलाफ नारे लगाते रहे। व्यापारी एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग कर रहे थे। इस मौके पर अभिषेक सोनी, आशीष सोनी, राजू वर्मा, शीलू सोनी, रामबाबू, वेदू सुनार, सुशील शुक्ला, मुकेश शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें