फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: भवन स्वामियों ने रुकवाया निर्माणाधीन पुलिया का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। चकलवंशी-संडीला मार्ग पर मियागंज के पास शारदा नहर ब्रांच पर बनवाई जा रही पुलिया का निर्माण भवन स्वामियों ने रुकवा दिया। लोगों का कहना है कि जहां पर पुरानी पुलिया बनी है, उसी स्थान पर नई पुलिया का निर्माण कराया जाए। लोक निर्माण विभाग पुरानी पुलिया से कुछ दूरी पर नई पुलिया बना रहा है। लोगों के विरोध को देखते हुए विभागीय अधिकारी जल्द निष्कर्ष निकालने की बात कहकर लौट गए।
विज्ञापन

चकलवंशी-संडीला मार्ग चौड़ीकरण से पूर्व शारदा नहर पर पुलिया बनी हुई है। यह पुलिया कम चौड़ी होने से आए दिन जाम लगता है। इसको देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने पुरानी पुलिया के पास कुछ दूरी पर नई पुलिया का निर्माण शुरू कराया है। बुधवार शाम को कार्यस्थल से 50 मीटर दूर स्थित भवनों के मालिकों ने मौके पर पहुंच काम रोक दिया था। विरोध दर्ज कराने वाले मुकेश गुप्ता सहित अन्य लोगों का कहना था कि आज नई पुलिया बनवा रहे हैं। कल पुलिया के बीच से नापजोख कराकर घरों को तोड़ेंगे। इसलिए पुरानी पुलिया के स्थान पर ही नई बनाई जाए। एक घंटा चली बातचीत में एई कमलेश कुमार ने बताने का प्रयास किया कि पुलिया की परिधि से किसी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। अंत तक ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। एई ने बताया कि निर्माण कार्य सही जगह पर हो रहा है। पुलिया के पश्चिम तरफ बिजली विभाग के खंभे व तार हैं। वहीं पुराने को तोड़कर नई पुलिया बनाना बड़ी समस्या है। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामले को लेकर जो निर्देश मिलेंगे, उसके अनुसार विकल्प निकाला जाएगा।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें