फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की कोठरी में फंदे से लटका मिला छात्र का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएससी छात्र का शव फंदे से लटका मिला
विज्ञापन

किसानों ने परिजनों को दी सूचना, पुलिस कर रही तफ्तीश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक। नंदौली गांव में फसल की रखवाली करने गए छात्र का शव खेत में बनी कोठरी में फंदे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। घटना के कारणों की तफ्तीश जारी है।
दही थानाक्षेत्र के गांव नंदौली निवासी किसान कौशल किशोर सिसोदिया का पुत्र अर्पित सिंह (19) चमरौली स्थित डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। शनिवार रात वह फसल की रखवाली करने के लिए खेत में बनी कोठरी में सोने गया था। रविवार सुबह उसका शव रस्सी से फंदे से लटका मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पिता और भाई राहुल सिंह सहित परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और शव फंदे से उतारा। पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच की। मृतक के बड़े भाई रहुल ने बताया कि भाई अर्पित, कृष्ण का भक्त था। वह घर के पास बने मंदिर में ही रहता था। रात में सिर्फ सोने के लिए ही घर आता था।
वह खेत में भी नहीं जाता था, शनिवार रात उसने स्वयं खेत की कोठरी में सोने की बात कही और देर शाम को वहीं चला गया। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। बेटे की मौत से मां गायत्री सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन

आज मिलना था स्मार्ट फोन
मृतक के भाई राहुल के मुताबिक वह बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। वह बायोलॉजी से पढ़ाई कर रहा था। पढ़ाई में भी तेज था। भक्ति के चक्कर में ही उसने बीच में एक साल पढ़ाई छोड़ दी थी। परिजनों ने जबरन उसका नाम लिखाया था। भाई को सोमवार को स्मार्ट फोन मिलना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें