फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पानी के लिए भाइयों ने बहाया एक-दूसरे का खून

Thu, 06 Apr 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। घर के आंगन में लगे हैंडपंप से पानी भरने को लेकर दो भाइयों में लड़ाई हो गई। दोनों पक्षों में लाठियां चलीं, जिसमें आठ लोग लहूलुहान हो गए। एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव रूरी सादिकपुर निवासी गिरधारी के पुत्र शोभा और पप्पू दोनों भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते हैं। आंगन में हैंडपंप लगा है। बुधवार देर शाम दोनों भाइयों के परिवार की महिलाओं में पानी भरने को लेकर तू-तू मैं मैं होने लगी। मामला तूल पकड़ते ही दोनों भाइयों के साथ पारिवारिक सदस्यों के बीच विवाद शुरू हुआ और लाठियां चलने लगीं। झगड़े में एक पक्ष से शोभा, उसकी पत्नी सावित्री, दो बेटों में चंद्रपाल और जीवनप्रकाश, दूसरे पक्ष से पप्पू, उसकी पत्नी कुसमा, दो बेटों में ओमप्रकाश और प्रकाश घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जीवनप्रकाश की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष रमेशचंद्र साहनी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें