औरास। उधारी के रुपये मांगने पर भाइयों ने युवक से मारपीट की। घायल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
औरास थानाक्षेत्र के सामद गांव निवासी अमरनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे गांव के बाहर जनसेवा केंद्र पर था। तभी गुड्डू और उसका भाई दनके पहुंचा। कई महीने पहले उधार दिए अपने एक हजार रुपये और भतीजे वीरबहादुर के बकाया 17000 रुपये देने को कहा।
अमरनाथ का आरोप है कि दोनों भाई उससे गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। लोगों के बीच बराव करने पर दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष रेखा सिंह ने बताया पीड़ित ने शनिवार को तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
किशोरी से की छेड़छाड़, वीडियो बनाने पर पीटा
पुरवा। कोतवाली के एक गांव निवासी पीडि़ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह समय करीब आठ बजे बेटी के साथ खेत जा रही थी। रास्ते में पहले से मौजूद गांव के युवक ने छेड़छाड़ की। बेटी वीडियो बनी तो युवक ने पीट दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)