फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति से विवाद के बाद सास पर डाला खौलता पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। पति से विवाद के बाद महिला ने गुस्से में सास पर खौलता पानी फेंक दिया। बचाने में पति भी झुलस गया। पीड़ित मां-बेटे कोतवाली पहुंचे। इसी दौरान महिला तीन मासूमों को छोड़ मायके चली गई। पुलिस ने वृद्धा को सीएचसी में भर्ती कराया है। पति की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरनगर निवासी घायल कमला (60) ने बताया कि बेटे अशोक की पत्नी सोनी के तीन बच्चे हैं। आए दिन पति-पत्नी (बहू-बेटे) में विवाद होता है। शनिवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ। बहू ने आत्महत्या कर सबको फंसाने की धमकी दी। इस पर बहू को समझाने का प्रयास किया तो वह आग बबूला हो गई। गुस्से में उसने खौलता पानी डाल दिया। बचाने में बेटा अशोक भी झुलस गया। वहीं पति अशोक ने पुलिस को बताया कि पत्नी की जरा-जरा सी बात में विवाद और झगड़ा करने की आदत से परेशान होकर उसके मायके गांव गौरी निवासी उसके पिता छविनाथ से भी कई बार शिकायत की। दो दिन पहले पत्नी ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। पुलिस मौके पर पहुंची थी और समझाकर शांत कराया था। रविवार को घटना के बाद जब वह मां को लेकर कोतवाली पहुंचा तब तक पत्नी बड़ी बेटी सिमरन (9), शगुन (6) और बेटे नैमिश (3) को छोड़कर मायके चली गई। अब मायके से सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। कोतवाल पवन सोनकर ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें