फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लापता दिव्यांग वृद्धा का शव पेड़ से लटका मिला

विज्ञापन
फोटो-12-हेमकुमारी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के हीराखेड़ा गांव में एक दिव्यांग वृद्धा का शव पेड़ से लटका मिला। वह शनिवार सुबह से लापता थीं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के हीराखेड़ा गांव निवासी हेमकुमारी (70) पत्नी स्व० दलपति एक हाथ से दिव्यांग थीं। परिजनों ने शनिवार सुबह 10 बजे उनके लापता होने की सूचना दी थी। रविवार सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शीशम के पेड़ पर उनका शव धोती के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतका के बेटे रामनरेश ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से बीमार रहती थीं। उनका इलाज भी चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें