फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी यानी बड़बोली जुमलेबाज पार्टी-राजबब्बर

Thu, 16 Feb 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
congress leader rajbabbar with supporters - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता से नेता बने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोहान की धरती ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हसरत मोहानी की धरती है जिन्होंने अंग्रेजों को देश से भगा दिया। उसी तरह अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए यहां से भाजपा और बसपा को भगाना है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी और स्कैम का नया अर्थ बताते हुए इससे छुटकारा पाने की बात कही। कहा कि यह स्कैम देश और प्रदेश के लिए नासूर बन गया है। इस नासूर को जड़ से खत्म करना है। उन्होंने भाजपा को हिंदूवादी पार्टी बताते हुए भाजपा नेता संगीत सोम और योगी आदित्यनाथ को सांप्रदायिक मिसाइल बताया। कहा कि यह सिर्फ  आग उगलते हैं। आरएसएस का नाम लिए बगैर राजबब्बर ने कहा कि यह हाफ  पैंट वाले हिंदू-मुस्लिम को अलग करना चाहते हैं। कहा, अगर इन लोगों से बचना है तो सपा-कांग्रेस के गठबंधन की सरकार बनाओ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने नोटबंदी पर कें द्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीबों का पैसा रात 12 बजे रद्दी हो गया। इस नोटबंदी से आतंकवाद बढ़ गया है। किसान बहुत परेशान है। कहा कि नोटबंदी का जवाब जनता 2017 के चुनाव में देगी। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में नरेंद्र मोदी और अमित शाह को महारथ हासिल है। मोदी बेवफा हैं। उन्होंने जनता को धोखा दिया है। वहीं बसपा को खत्म होना बताते हुए कहा कि प्रथम चरण चुनाव को देखते हुए बसपा सिर्फ  10 सीटों पर ही लड़ाई में दिख रही है। प्रमोद तिवारी ने सीएम अखिलेश की तारीफ  करते हुए कहा कि ऐसा बेदाग मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा। उन्होंने सपा-कांग्रेस गंठबंधन के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें