फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी समेत तीन ने भरे पर्चे

Thu, 26 Jan 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
candidate at nomiination center - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इसमें सदर से नामांकन कराने वाले दो निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल रहे। कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ कक्ष में पहुंचे और नामांकन कराया। इस दौरान उनके समर्थकों को 100 मीटर दूर ही रोक दिया गया। बुधवार को नामांकन के दौरान खासी गहमागहमी दिखी। सफीपुर से भाजपा उम्मीदवार बंबालाल दिवाकर ने दो सेटों में पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा सदर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आशीष कुमार व मुन्नीलाल ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उसके प्रस्तावक समेत चार लोगों को ही कक्ष के अंदर जाने दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। मुख्य गेट पर ही बैरीकेडिंग लगी हुई थी। यहां से निकलने के दौरान प्रत्याशियों को कड़ी तलाशी से गुजरना पड़ा। वहीं समर्थकों को 100 मीटर दूर ही रोक दिया गया। वाहनों को भी दूर ही खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें