फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बॉयोलॉजिस्ट के दर्ज होंगे बयान, सीएमओ से मांगी गई सर्विस बुक

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए जिला मलेरिया अधिकारी के निलंबन और जेल जाने के बाद गुरुवार को मामले में विजिलेंस टीम ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ बुलाया है। वहीं, सीएमओ को पत्र भेजकर सर्विस बुक मांगी है।
विज्ञापन


जिले में तैनात मलेरिया अधिकारी रमेश चंद्र यादव बायोलॉजिस्ट केके गुप्ता से उनके चिकित्सा अवकाश की अवधि का वेतन जारी करने की संस्तुति पर हस्ताक्षर और सीएमओ को अग्रसारित करने के बदले 10 हजार रुपये घूस की मांग कर रहे थे। इस पर बायोलॉजिस्ट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से शिकायत की थी। सोमवार को लखनऊ से आई विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद मंगलवार विजिलेंस टीम ने लखनऊ न्यायालय में पेश किया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
वहीं, अपर निदेशक स्वास्थ्य ने उन्हें निलंबित कर दिया। इस मामले में विवेचक ने सीएमओ को पत्र भेजकर मलेरिया अधिकारी की सर्विस बुक मांगी है। इसके अलावा बायोलॉजिस्ट केके गुप्ता को पूछताछ के लिए बुलाया है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि मलेरिया अधिकारी की सर्विस बुक मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें