फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोडर की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत

Mon, 18 Sep 2023 01:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-हाईवे पर दही थानाक्षेत्र के पुरवा मोड़ के पास हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोनिक। फैक्टरी से घर जा रहा बाइक सवार श्रमिक हाईवे पर पुरवा मोड़ के पास लोडर की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक लोडर लेकर भाग गया।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पासाखेड़ा गांव निवासी चंद्रकेश सिंह (45) दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्टरी में मजदूरी करते थे। रविवार देर शाम छुट्टी होने के बाद वह बाइक से घर जा रहे थे। पुरवा मोड़ के पास तेज रफ्तार लोडर ने बाइक में टक्कर मारते हुए भाग गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट लगाए था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी स्मृति सिंह और बच्चों में बेटा अजय प्रताप सिंह और बेटी अंशिका है।
विज्ञापन

दही थानाध्यक्ष अनुराग सिंह ने बताया की टक्कर मारने वाले लोडर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें