फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
घायल छात्र का हालचाल लेते चिकित्सक।  - फोटो : घायल छात्र का हालचाल लेते चिकित्सक।
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एक स्कूल के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। चालक डंपर लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दित्तनखेड़ा निवासी विमल बाबू का बेटा विवेक वर्मा (17) निजी स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र है। स्कूल में छुट्टी के बाद शाम तीन बजे गदनखेड़ा निवासी दोस्त नैतिक यादव (17) के साथ बाइक से किसी से रुपये लेने की बात कहकर साथ गया था। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली के जी स्कूल के पास डंपर की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. अमित तिवारी ने विवेक की हालत गंभीर देख कानपुर हैलट रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इकलौते बेटे विवेक की मौत से मां मालती, बहन शगुन और पिता का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें