फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार जेसीबी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। गढ़ाकोला-बीघापुर मार्ग पर कस्तूरबा स्कूल के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटाभवानी निवासी अमित चौधरी (35) पुत्र सुरेंद्र जेसीबी चालक थे। शुक्रवार देर शाम घर से पुरवा कोतवाली के गढ़ाकोला गांव गए थे। कम होने के बाद घर लौटते समय गढ़ाकोला स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में अमित चौधरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस स्वास्थ्य केंद्र लाई। मृत घोषित होने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। मृतक लखनऊ में रहकर जेसीबी चलाता था। बेटे की मौत से मां सरला, पत्नी ज्ञानवती सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में अंश और शुभी हैं। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें