फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बाइक सवार जीजा-साले की कंटेनर से कुचल कर मौत

Sat, 02 Dec 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-11- मृतक मोहित का फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो-12- मृतक बृजेश कुमार का फाइल फोटो।

फोटो-13- उन्नाव-हादसे में पलटे ट्रक की बिखरी बोरियां हटाते श्रमिक। संवाद
फोटो-14- ट्रक की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद
फोटो-15- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक ब्रजेश का भाई ज्ञानेंद्र व अन्य परिजन। संवाद

- हरदोई-उन्नाव मार्ग पर किशोरी खेड़ा के पास शुक्रवार सुबह हुआ हादसा
- हरदोई के रहने वाले थे, उन्नाव मामा के घर से लौटते समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सदर कोतवाली के किशोरीखेड़ा मोहल्ले के पास गेहूं बीज लदा कंटेनर ट्रक बाइक सवार जीजा-साले को कुचलते हुए पलट गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर चालक भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

हरदोई के थाना मल्लावां के गांव नयागांव निवासी राकेश यादव का पुत्र मोहित (22) बड़े भाई रोहित के साले कासिमपुर थानाक्षेत्र के करौंदी खेड़ा गांव निवासी बृजेश कुमार (28) के साथ गुरुवार को उन्नाव के आवास-विकास कालोनी निवासी मामा महेश यादव के यहां आए थे। रात रुकने के बाद शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे दोनों बाइक से हरदोई लौट रहे थे।
विज्ञापन

बृजेश कुमार बाइक चला रहे थे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर सदर कोतवाली के किशोरी खेड़ा मोहल्ला के पास हरदोई की ओर से आ रहा कंटेनर अनियंत्रित बाइक सवारों टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़कर भाग गया। मृतकों के मोबाइल से पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर बुलाया। दोपहर बाद परिजन कोतवाली पहुंचे, इसके बाद पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। गाड़ियां कब्जे में हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

दोनों अविवाहित थे, प्राइवेट नौकरी करते थे

हादसे में मोहित और बृजेश अविवाहित थे। मोहित संडीला की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां मंजू देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। वहीं बृजेश बोलेरो चलाने के साथ घर की खेती देखते थे। वह भी तीन तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। बेटे की मौत से मां ममता और और परिजनों का बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें