फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक से मोबाइल लूट कर भागे बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
अचलगंज। ड्यूटी से घर लौट रहे साइकिल सवार युवक से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल छीनकर भाग निकले। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

हड़हा गांव निवासी अंकुर बाजपेई कस्बे की एक दुकान में नौकरी करते हैं। रविवार रात नौ बजे दुकान बंद होने के बाद अंकुर साइकिल से घर जा रहे थे। कस्बे के बाहर सैनिक अस्पताल के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने अंकुर को जबरन रोका और तलाशी ली। रुपये न मिलने पर मोबाइल लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। इससे पहले 22 अगस्त को कस्बे के धर्मकांटा के कर्मचारी सुनील से भी अचलगंज-लालगंज मार्ग पर जंगलेश्वर मंदिर के पास मोबाइल और 10,500 रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस अब तक लुटेरों का पता नहीं लगा पाई है। थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें