फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर में फंसकर बाइक सवार 20 मीटर घिसटा

Sat, 17 Feb 2024 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7
विज्ञापन



- नाराज लोगों ने लगाया जाम, पुलिस के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद खुला जाम
- टायर चढ़ने से युवक के दोनों पैर फ्रैक्चर

संवाद न्यूज एजेंसी

चकलवंशी। गिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। डंपर में बाइक फंसने से वह 20 मीटर तक घिसटता चला गया। पहिए चढ़ने से दोनों पैरों में फ्रैक्चर हो गया। पीछा करने पर चालक बीच रास्ते डंपर खड़ा कर भाग निकला।
घायल युवक को जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज ने जाम लगाए लोगों को समझाने का प्रयास किया। जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन पर लोग शांत हुए। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सरोसी के मजरा रामनगरिया निवासी अनिरुद्ध (20) शुक्रवार सुबह बाइक से उन्नाव शहर गया था। सुबह करीब नौ बजे घर लौटते समय भूमेश्वर-सरोसी मार्ग पर रमनगरिया मोड़ के पास तेज रफ्तार गिट्टी लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर का पीछा किया तो चालक वाहन छोड़ कर भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। चौकी इंचार्ज अरविंद पांडेय, चौकी इंचार्ज इंद्रदेव उपाध्याय ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। तब कहीं 10:30 बजे जाम खुल सका। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें