फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सरांय मालकादिम गांव निवासी गोविंद (32), साले कुलदीप सिंह के साथ रविवार को रफीगढ़ी गांव में मांगलिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौट रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सैरपुर गांव के पास मियागंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से वह गंभीर घायल हो गए। साला कुलदीप बाल-बाल बच गया था। गोविंद को सीएचसी लाया गया था, वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। परिजन निजी अस्पताल ले गए थे। देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। बड़े भाई संतोष ने बताया कि गोविंद प्राइवेट नौकरी करता था। बेटे की मौत से मां रामवती, पत्नी रीता हैं। दो साल का बेटा विभू है। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि युवक की लखनऊ में मौत हुई है। डीसीएम कब्जे में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें