फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 01 Jan 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित गदनखेड़ा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के सन्नी गांव निवासी रामपाल गांव निवासी आकाश (22), साथी श्याम जी (18) के साथ सदर कोतवाली के शिवसिंहखेड़ा निवासी साथी सचिन से नए साल पर मिलने गया था। तीनों रविवार देर शाम गदनखेड़ा चौराहा पहुंचे और एक होटल में खाना खाने के बाद सचिन घर चला गया। जबकि आकाश और श्याम जी घर के लिए निकले। चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सिर में आई चोट से आकाश की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि श्यामजी गंभीर रूप से घायल हो गया। बेटे की मौत से मां कमला, बड़े भाई अमन सहित पूरे परिवार का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें