फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आधार कार्ड से हुई मृतक की शिनाख्त, चालक गिरफ्तार

Wed, 17 May 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की जानकारी की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। ट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है। प्रतापगढ़ जिले के रानीगंज के संडौरा गांव निवासी मनीष गौतम (27) मंगलवार दोपहर बाइक से आगरा से लखनऊ जा रहा था। वह औरास टोल प्लाजा के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की जानकारी की। कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। टक्कर मारने वाले चालक को कंटेनर सहित पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें