फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मवेशी से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल है। घायल को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अविनाश कश्यप (28) लखनऊ में आईडीएफसी बैंक में फाइनेंसर पद पर कार्यरत था। शुक्रवार सुबह अपने साथी शिवम उर्फ जानसन (27) के साथ बाइक से लखनऊ गया था। रात करीब 11 बजे दोनों घर लौट रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी के पास मवेशी से टकराकर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने अविनाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवम उर्फ जानसन की हालत गंभीर देख कानपुर रेफर कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई मिलन, मां कांति देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें