फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसा, हेलमेट ने बचा ली दो की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के पास भोर पहर पांच बजे चालक को झपकी लगने से बाइक अनियंत्रित होकर
विज्ञापन

डिवाइडर फांदकर दूसरी लेन में चली गई। हादसे में थाना क्षेत्र के नंदौली निवासी 27 वर्षीय रंजीत और उसका रिश्तेदार हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के चांदाबैजा
निवासी 25 वर्षीय आकाश घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। यूपीडा
कर्मियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए थे। जिससे उनके सिर में चोट नहीं आई। हेलमेट ने दोनों की जान बचा ली।
बाइक सवार दिल्ली में नौकरी करते हैं, गुरुवार सुबह वह दिल्ली से घर लौट रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें