फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Accident: मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर बाइकों में टक्कर, दो की मौत और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 13 Jun 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

घायल कुलदीप ने बताया कि कि उसके भाई रंजीत की बरात हिलौली आई थी, वह उसी में शामिल होने जा रहा था। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बरात में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले में मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर मिहीखेड़ा गांव के पास बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।

विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र के गांव कुइथर निवासी पिंटू (30) इसी थानाक्षेत्र के जमुना खेड़ा गांव निवासी मुन्ना (32) के साथ प्रयागराज में लकड़ी के सांचे बनाने का काम करता था। मुन्ना उसका होने वाला बहनोई भी था। सोमवार को दोनों बाइक से प्रयागराज से घर लौट रहे थे।
मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर मिहीखेड़ा गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में मुन्ना और दूसरी बाइक सवार अचलगंज थानाक्षेत्र के बंडहमीरपुर निवासी नरेंद्र (22) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साला कुलदीप घायल है।

विज्ञापन

वहीं मुन्ना के साथ रहा उसका होने वाला साला पिंटू और दूसरी बाइक पर नरेंद्र के साथ रहे दही थानाक्षेत्र के झंझरी गांव निवासी साला कुलदीप (23) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल कुलदीप ने बताया कि कि उसके भाई रंजीत की बरात हिलौली आई थी, वह उसी में शामिल होने जा रहा था। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बरात में शामिल होने जा रहे थे।

मुन्ना की जुलाई माह में होनी थी शादी
घायल पिंटू के बड़े भाई सद्दाम ने बताया कि हादसे का शिकार हुए मुन्ना के साथ उनकी बहन की शादी तय हुई थी। मंगनी हो चुकी थी। जुलाई माह में ईद के पर्व पर बरात होनी थी। मृतक मुन्ना चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है।

मातम में बदलीं शादी की खुशियां
हादसे में मृत नरेंद्र अपने साले रंजीत की शादी में शामिल होने हिलौली जा रहा था। साथ में छोटा साला कुलदीप भी था। बरात पहले पहुंच चुकी थी। दूल्हा रंजीत व परिजनों को जैसे ही बहनोई की मौत और छोटे भाई के घायल होने की जानकारी हुई मिलीं, खुशियां मातम में बदल गईं। जो रिश्तेदार शादी में शामिल होने गए थे वह जिला अस्पताल पहुंच गए।

औपचारिकता में शादी की रस्में पूरी की गईं और रात में बरात दूल्हन सरित विदा हो गई। मृतक नरेंद्र का विवाह भी 13 महीने पहले सुशीला से हुआ था। भाई की शादी होने से खुश सुशीला को जैसे ही पति की मौत की सूचना मिली वह बेहोश हो गई। नरेंद्र चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बेटे की मौत से मां रामरती और अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

दोनों मृतक और घायल आपस में हैं साले-बहनोई
बाइक सवार मृतक और घायल आपस में साले बहनोई हैं। जिसमें हादसे का शिकार हुआ मुन्ना अपने होने वाले साले पिंटू के साथ बाइक में था। वहीं मृतक नरेंद्र अपने साले कुलदीप के साथ बाइक से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें