फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। हिलौली-करदहा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई, पीछे बैठे उसके साथी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

मौरावां थाना के संदाना गांव निवासी नंदकिशोर कश्यप (22), रामपुर गांव निवासी साथी आशीष कुमार (21) के साथ बाइक से शनिवार देर रात खाना खाने के लिए हिलौली ढाबा जा रहा था। तेज रफ्तार बाइक हिलौली-करदहा मार्ग पर छत्रपाल खेड़ा गांव सामने लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने से नंदकिशोर के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथी आशीष को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नंदकिशोर ईट-भट्टे पर ट्रैक्टर चालक था। पत्नी किरन, मां रामलली और बेटी रिद्धि बेहाल हैं। वह सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें