फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पिकअप का अचानक खोला दरवाजा, टकराई बाइक, लेखपाल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। बांगरमऊ नगर के संडीला रेलवे क्रासिंग के पास पिकअप चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे पीछ से आ रही बाइक उसमें टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में बाइक सवार लेखपाल घायल हो गए। राहगीरों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
बांगरमऊ के नसीमगंज मोहल्ला निवासी श्रीप्रकाश (50) बांगरमऊ तहसील में लेखपाल हैं। सोमवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी पर आ रहे थे।
संडीला रेलवे क्रासिंग पर पहले से खड़े पिकअप के चालक ने अचानक से गाड़ी का गेट खोल दिया। इससे श्रीप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर एसडीएम उदित नारायण सेंगर और तहसीलदार दिलीप कुमार भी हालचाल जानने पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें