फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बिहार एसओ का मोबाइल हैक, ठगों ने भेजा फर्जी चालान लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटन। साइबर ठगों ने बिहार थाना प्रभारी राहुल सिंह का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर हैक कर लिया। उन्होंने लोगों को चालान एम परिवहन की एपीके लिंक भेजकर धोखाधड़ी का प्रयास किया। ठगों ने थाना प्रभारी के नंबर से वाहन का चालान होने का मैसेज भेजा। लोगों को वह लिंक खोलने के लिए कहा गया। कुछ लोगों ने लिंक खोला तो उन्हें बारकोड स्कैन कर एक रुपया भेजने का संदेश मिला। लोगों ने तुरंत थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। राहुल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे उनका नंबर हैक किया गया था। उन्होंने सभी से सावधान रहने और ऐसी एपीके लिंक न खोलने की अपील की। साइबर सेल इस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें