बीघापुर। क्षेत्र स्थित बीरपुर डिठुमा में बुधवार को श्रीबालाजी वाॅलीबॉल क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय वाॅलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बैसवारा ब्राह्मण उत्थान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पांडेय ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में हरियाणा, बिहार, इलाहाबाद, बांदा, रायबरेली, लखनऊ सहित अन्य जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया। बुधवार का मुकाबला बीघापुर और भूपगंज के बीच खेला गया। इसमें भूपगंज की टीम विजेता रही। इस अवसर पर पप्पू सिंह, राेहित तिवारी, अमित पांडेय, आंशू सिंह, फुन्नी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को पहचानने के प्रयोगों की दी जानकारी
पुरवा। लौह पुरुष सरदार पटेल इंटर कालेज चंदीगढ़ी में राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद भारत सरकार तथा अकबरपुर महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय विज्ञान जागरूकता मेले का शुभारंभ हुआ।
ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय लखनऊ के कंप्यूटर विज्ञान एवं इलेक्ट्रॉनिक के विभाग इंचार्ज डॉ. एसके मिश्रा ने वर्तमान युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता अर्थात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विषय में व्यापक चर्चा की। बताया कि आने वाला युग कृत्रिम बुद्धिमत्ता का है तथा उसमें रोजगार की अपार संभावना है। विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिगेश पांडेय ने साइबर सुरक्षा के विषय में बताया। इससे पूर्व कार्यक्रम संयोजक डॉ. विकास मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता कालेज प्रबंधक राजकिशोर वर्मा ने की। मेरठ की विज्ञान संचारक अंजलि ढाका ने खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट को पहचानने के प्रयोगों का प्रदर्शन किया। ग्लोबल साइंस क्लब अजीतमल औरैया के विज्ञान संचारक बृजेश दीक्षित ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों को समझाया।