फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: हफीजाबाद के भूपेंद्र बने दंगल केसरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। आनंदेश्वर धाम में रक्षाबंधन के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें हफीजाबाद के भूपेंद्र ने अंतिम कुश्ती में लखनऊ के दिलीप पहलवान को हराकर दंगल केसरी का खिताब जीता।
विज्ञापन

दंगल में 24 से अधिक कुश्तियां हुईं। इसमें दूर-दूराज से आए पहलवानों ने कई दांव दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहली कुश्ती में भदनी के किशन कुमार ने मोहान के बलबीर को हराया। वहीं रसूलाबाद कानपुर के शानू ने उत्तरीपूरा के शाहबेआलम को पटकनी दी। बिल्हौर के अलीखान ने कानपुर के सोनू को परास्त किया।
उन्नाव के सद्दीक ने कानपुर के जावेद को और रूरी सादिकपुर के अवधेश ने संडीला के सूरज को पराजित किया। शिवली कानपुर के पहलवान हसीना ने रोमांचक ढंग से चरखा दांव लगाकर पनकी कानपुर के मंटू को हराया। आयोजक मिथलेश कुमार जायसवाल ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस दौरान आनंद कुमार यादव, मुकुंद मिश्रा, नितिन जायसवाल, शरीफ अहमद, शिवानुज पांडेय, लक्ष्मी शंकर मिश्रा, पुन्नी तिवारी, अवधेश लोधी, मोतीलाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें